दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन, पत्नी जिल ने दिया स्पष्ट संकेत

0
90

वाशिंगटन – अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने एक खास साक्षात्कार में इस बात का साफ संकेत दिया। हालांक़ि, जो बाइडन सामान्य बातचीत में काफी पहले ही कह चुके हैं कि उनका राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उतरने का इरादा है, लेकिन उन्होंने अबतक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन, पत्नी जिल ने दिया स्पष्ट संकेत

जिल ने इन प्रश्नों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है कि क्या वह राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए बहुत बुजुर्ग हो गये हैं। वह दूसरे कार्यकाल के आखिर तक 86 साल के हो जाएंगे। जिल बाइडन ने कहा जो बाइडन कहते हैं कि उन्होंने अपना सफर पूरा नहीं किया है। जिल बाइडन अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा के तहत दूसरे एवं आखिरी पड़ाव में नैरोबी में थीं। उन्होंने प्रतिप्रश्न किया उन्हें कितनी बार कहना होगा ताकि आपको विश्वास हो।

बाइडन के सहयोगियों का कहना है कि प्रथम चंदा संग्रहण दौर के समापन के बाद अप्रैल में यह घोषणा की जा सकती है। बताया जाता है कि प्रथम महिला की राष्ट्रपति बाइडन के भावी कार्यक्रम के संदर्भ में अहम भूमिका रहती है। जिल बाइडन ने हंसते हुए कहा यह इस लिए क्योंकि मैं उनकी पत्नी हूं। हालांकि उन्होंने इस सवाल को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति पद के लिए पुन: चुनाव में उतरा जाए, इस विषय में उनका निर्णायक अहम होगा।

 

LEAVE A REPLY