अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग को मिला ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स-2021’

0
123

वॉशिंगटन – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में कहानीकारों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता मिंडी कलिंग एवं कई अन्य लोगों को प्रतिष्ठित ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स-2021’ पदक प्रदान किया।

भारतीय-अमेरिकी वेरा मिंडी चोकलिंगम मिंडी कलिंग के नाम से मशहूर हैं। अमेरिकी सरकार द्वारा ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक कलाकारों, कला संरक्षकों और समूहों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है, जो उन अनुकरणीय लोगों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका में कला को आगे बढ़ाया है और अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से दूसरों को प्रेरित किया है।

अभिनेत्री को पदक प्रदान करते हुए बाइडेन ने कहा कि कलिंग प्राइम टाइम सिटकॉम बनाने, लिखने और अभिनय करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। पुरस्कार समारोह में प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 43 वर्षीया अभिनेत्री अपनी कहानियों को बेबाकी और ईमानदारी के साथ पेश करके नई पीढ़ी को सशक्त बनाती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय प्रवासियों की बेटी, हम उनके बारे में जानते हैं, है ना?

हमारी उपराष्ट्रपति भी भारतीय प्रवासी की बेटी हैं। उनकी मां एक महान वैज्ञानिक थीं। मिंडी के अलावा जूडिथ फ्रांसिस्का बाका, फ्रेड आइचनर, जोस फेलिसियानो, ग्लेडिस नाइट, जूलिया लुइस-ड्रेफस, एंटोनियो मार्टोरेल-कार्डोना, जोन शिगेकावा, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, वेरा वैंग, द बिली हॉलिडे थिएटर और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक्स इन डांस को ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक दिए गए।

वहीं 2021 ‘नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल’ के विजेताओं की सूची में रिचर्ड ब्लैंको, जोहनेट्टा बेटश कोल, वाल्टर इसाकसन, अर्ल लुईस, हेनरिटा मान, एन पैटचेट, ब्रायन स्टीवेन्सन, एमी टैन, तारा वेस्टओवर, कोलसन व्हाइटहेड और नेटिव अमेरिका कॉलिंग का नाम शामिल है।

 

LEAVE A REPLY