लोहरदगा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सिलसिले में नगर भवन, लोहरदगा में समाज कल्याण कार्यालय, लोहरदगा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त समीरा एस ने कहा कि महिलाओं के नौकरी, वोट, काम के लिए हमारे पूर्वजों ने कई आंदोलन किये। आज हम यहां खड़े हैं तो बस इसी वजह से कि उन्होंने हमारे हक के लिए लड़ाईयां लड़ीं। 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हम विशेष रूप में याद करते हैं क्योंकि यह दिन महिलाओं के लिए खास है। बेहतर के लिए हमें लगातार प्रयास करते रहना है। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी को प्रेरित करें।
सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई प्रयास किये हैं। महिलाओं को कई जगहों पर आरक्षण प्राप्त है। कानूनी रूप से कई अधिकार महिलाओं को दिये गये हैं । उप विकास आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार ही लक्ष्य है। आप आर्थिक रूप से भी खुद को सक्षम बनायें। जो भी नौकरी या व्यवसाय करें, उस कमाई का एक हिस्सा बच्चों की पढ़ाई के लिए रखें ताकि उन्हें भी समान अधिकार प्राप्त हो सकें क्योंकि शिक्षा से सब कुछ संभव है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है । मौके पर बडी संख्या में महिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि महिलाएं मौजूद थी।






