बच्‍चों के तलवे चाटने की आदत के कारण शख्स कई बार जा चुका है जेल

0
214

न्‍यूयार्क – अमेरिका में एक शख्‍स को बच्‍चों के तलवे चाटने का इस कदर शौक है ‎कि इसकी वजह से वह 2 बार जेल जा चुका है, फ‍िर भी नहीं मानता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के रहने वाले 26 साल के कॉरी रॉलिन्स को नौवें मामले में गिरफ्तार किया गया है। अभी 10 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। उस पर बच्‍चों के पैर चाटने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले रॉलिन्स ने एक बच्‍चे को फोन में पैरों की तस्‍वीर दिखाई। पूछा- क्‍या उसके पैर इस तस्‍वीर के जैसे हैं। लड़के ने कहा-नहीं, फिर रॉलिन्स ने पूछा कि क्या वह उसके पैर देख सकता है। यह सुनकर ही लड़का वहां से भाग निकला। बच्‍चे ने जाकर अपनी मां को सारी बातें बताईं। लड़के की मां ने रॉलिन्स के बारे में कहानियां सुन रखी थीं। उन्‍होंने तुरंत फोन में उसकी फोटो दिखाई और पूछा, क्‍या यही था? बेटे ने तुरंत उस शख्‍स की पहचान कर ली।

फोटो में रॉलिन्स को पुलिस ले जा रही थी और पुलिस की वैन में बैठा हुआ था। मां की सूचना पर पुलिस ने तुरंत रॉलिन्स को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 14 जनवरी को एक पार्क में उसने 7 साल के बच्‍चे के साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया था।

बच्‍चा पार्क में खेल रहा था त‍भी रॉलिन्स ने उससे संपर्क किया। उसे सामने बैठने के लिए कहा और उसके पैरों को गुदगुदाया। फ‍िर लड़के से अपने मोज़े निकालने के लिए कहा और उसके दोनों पैरों को चाटा। इससे पहले रॉलिन्स को अपने स्‍कूल में चौथी कक्षा की तीन लड़कियों से छेड़छाड़ के मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY