नई दिल्ली – कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने जा रहा है। इस अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव मतदान के जरिए हो चुका है। अब केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होना है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के 11 स्थाई सदस्यों के चुनाव डेलिकेट के माध्यम से कराए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से लगभग 1100 डेलिकेट चुनकर रायपुर पहुंचेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जल्द ही डेलिकेट की सूची जारी करेगी।रायपुर अधिवेशन में मतदान के द्वारा इनका चुनाव हो सकता है।
केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव 1996-97 वर्ष में हुए थे। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में हुआ था। कोलकाता के अधिवेशन में स्वतंत्र रूप से केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह सहित अन्य सदस्यों ने स्वतंत्र रूप से यहां पर चुनाव लड़ा था। इसी अधिवेशन के दौरान ममता बनर्जी,जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी थी।











