कार सवारों ने किया युवक का अपहरण

0
254

रेवाड़ी  – हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद है। रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन में शाम को कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। पुलिस की गाड़ी पीछे लगी तो बदमाश युवक को चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गांव बधराणा निवासी नितिन तंवर किसी काम से मोटरसाइकिल लेकर रेवाड़ी आया था। महाराणा प्रताप चौक से वह शिव चौक की तरफ जा रहा था। तभी एक निजी अस्पताल के सामने 2 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली।

इसके कुछ देर बाद मौके पर एक स्विफ्ट कार आकर रूकी गाड़ी में 3-4 लोग सवार थे। बदमाशों ने जबरदस्ती नितिन को अपनी गाड़ी में डाल लिया और फिर अपहरण कर ले जाने लगे। अभी बदमाश कुछ दूर आगे ही निकले थे कि उनकी गाड़ी के पीछे पुलिस की पीसीआर लग गई। बदमाशों ने पुलिस को पीछा करते हुए देखा तो नितिन को चलती गाड़ी से फैंक दिया। इसके बाद तेज गति से गाड़ी लेकर भाग निकले।

अंबाला शहर। जलालपुर गांव के कुलवंत सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 9 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी नेहा, बड़े बेटे समीर के साथ सवार होकर रात 8 बजे सुबह अंबाला मिलन कंपाउंड चर्च के लिए चले गए थे। जब वह जलबेहड़ा रोड से सेक्टर 9- 10 अंबाला शहर के पास पहुंचा तो एक कार चालक अपनी कार तेज लापरवाही से चलाता हुआ उधम सिंह चौक की तरफ से आया।

LEAVE A REPLY