अहमदाबाद – शहर के सीटीएम क्षेत्र में तमंचे की नोंक पर एक ज्वैलर्स और उसके ग्राहकों को लूटने का प्रयास किया| लेकिन सोने-चांदी के आभूषण नहीं मिलने पर एक लाख रुपए नकद मांगे| हांलाकि व्यापारी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा होने से नकाबपोश मौक से फरार हो गए|
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के सीटीएम क्षेत्र के मारुति एस्टेट स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स नामक दुकान में लूट के इरादे से तीन नकाबपोश शख्स घुसे थे| दुकान में बैठे व्यापारी और ग्राहकों को डराकर लूट का प्रयास किया| हांलाकि दुकान में सोने-चांदी के आभूषण हाथ ना लगने पर नकाबपोशों ने व्यापारी से एक लाख रुपए नकद मांगे|
व्यापारी ने एक लाख रुपए देने के बजाए चीखना-चिल्लाने शुरू कर दिया| व्यापारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके दुकान पर जमा होने लगे| पकड़े जाने के डर से तीनों नकाबपोशों ने भागना ही बेहतर समझा| स्थानीय लोग उन्हें पकड़ते इससे पहले तीनों नकाबपोश मौके सेभाग निकले| व्यापारी की शिकायत पर रामोल पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर तीनों नकाबपोशों की तलाश शुरू की है|






