राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

0
70

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

राज्यपाल पटेल इस दिन शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल  पटेल 15 दिसम्बर को प्रात: लगभग
10.55 बजे वायु सेना के विमानतल पर उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह 2.30 बजे वायुसेना के विमानतल से उप राष्ट्रपति को विदाई देने के बाद अपरान्ह 3 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY