ग्वालियर। नगर निगम अधिकारी ट्रेड लाइसेंस के लिए लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई करने में लगे हैं। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान एवं नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया के नेतृत्व में दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने लिए समझाइश दी गई। नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए गत दिवस राजीव प्लाजा, संजय कॉम्पलेक्स एवं जयेंद्रगंज स्थित दुकानों पर नगर निगम की टीम पहुंची। राजीव प्लाजा में कार और ऑटोपार्ट्स की लगभग 80 दुकानें हैं। इन दुकानों के संचालकों को ट्रेड लाइसेंस जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए। वहीं जयेंद्रगंज स्थित रिलायंस डिजिटल, चाचा जनरल स्टोर, जूम, गिव एन्ड टेक, सेमसंग, आहूजा आदि के संचालकों को एक सप्ताह के अंदर लायसेंस बनवाने की समझाइश दी गई।












