ग्वालियर संभाग के गाँव-गाँव व शहर-शहर में शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

0
45

“स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर जगह-जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

जन औषधि केन्द्रों का शुभारंभ और पीएम आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी हुए

जल संरचनाओं, धार्मिक एवं पर्यटन के महत्व के स्थलों पर की गई साफ-सफाई

सामूहिक श्रमदान व वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी हुए

“स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर ग्वालियर संभाग के गाँव-गाँव व शहर-शहर में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को “स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। जगह-जगह सामूहिक साफ-सफाई, सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण व सम्मान, जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ, स्वच्छता की शपथ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि अंतरण व गृह प्रवेश जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला ग्वालियर – ग्वालियर शहर में लक्ष्मण तलैया पर प्रात:काल सांसद  भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति  मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम परिषद श्री हरिपाल व भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभाग आयुक्त  मनोज खत्री एवं नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर शहरवासियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। लक्ष्मण तलैया पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने करीब 3 घंटे श्रमदान कर लक्ष्मण तलैया का स्वरूप ही बदल दिया।

जन औषधि केन्द्र भी हुआ शुरू

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024” एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय मुरार में आयोजित हुए कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सांसद  भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय में विशेष शिविर लगाकर सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के सामान्य वार्डों में इलाजरत मरीजों को सांसद कुशवाह ने फल वितरित किए। इस अवसर पर सांसद  कुशवाह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधिगणों एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और सभी को स्वच्छता पखवाड़े के दौरान अपने घर, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थल पर साफ-सफाई करने का संदेश दिया। सांसद  कुशवाह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जिला चिकित्सालय के पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे। इस अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।

ग्वालियर शहर में 1329 पीएम आवासों में हुआ गृह प्रवेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1329 आवासों में हितग्राहियों को चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। नगर नगम ग्वालियर द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 439 करोड की अधिक राशि से 3960 आवास बनाये गए हैं। जिसमें कमजोर वर्ग आय के 2112 आवास, निम्न आय वर्ग के 832 आवास एवं मध्यम आय वर्ग के 1016 आवास बनाये गए हैं जिसमें भूखण्ड शॉप 30, सुविधाजनक दुकानें 167 बनाई गईं है। अभी तक 2590 रजिस्ट्री हो चुकी हैं।

जिला पंचायत ग्वालियर में भी हुआ स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जिला पंचायत ग्वालियर के सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा में आयोजित हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए सम्पूर्ण देश के साथ ग्वालियर जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के 201 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख 25 हजार रूपए से अधिक धनराशि अंतरित की। मंगलवार 17 सितम्बर को ग्वालियर जिले के 73 हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने अपने घरों में प्रवेश किया।
जिला पंचायत के सभागार में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार की मौजूदगी में जिला पंचायत में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप उनके घर की चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।

जिला शिवपुरी – शिवपुरी जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के शुभारंभ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वच्छता अपनाने के लिये शपथ दिलाई। साथ ही सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर की पहल पर बाण गंगा सहित जिले के अन्य धार्मिक व पर्यटन के महत्व के स्थलों पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।

जिला दतिया – दतिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री  ऐदल सिंह कंषाना ने ‘‘स्वभाव-स्वच्छता, संस्कार-स्वच्छता” की थीम पर आयोजित हो रहे स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। साथ ही जिला अस्तापल में जन औषधि केन्द्र का उदघाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी मंत्री श्री कंषाना ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर  संदीप कुमार माकिन भी मौजूद थे।


दतिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि हम स्वच्छ भारत मिशन की 10वी वर्षगांठ मना रहे। इसी कड़ी में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तीन प्रमुख स्तंभ होंगे स्वच्छता में सभी की भागीदारी, श्रमदान के माध्यम से संपूर्ण स्वच्छता तथा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण व उनका सम्मान । इसी कार्यक्रम के दौरान  कंषाना ने जिले के 151 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी सौंपकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

जिला गुना – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के पहले दिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आरोन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी और सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 285 लाभार्थियों को गृह प्रवेश तथा 406 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान श्री मुनेश जैन, श्री राजकुमार रघुवंशी व श्री देवेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक उपस्थित थे।

जिला अशोकनगर – जिला मुख्यालय अशोकनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव ने मंगलवार को तुलसी सरोवर तालाब स्थित विमानों के चबूतरा पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि हम सभी को अपने घर सार्वजनिक स्थल एवं स्कूल को स्वच्छ रखना है। स्वच्छता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी गईं। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत श्री अभिषेक सोनी को 20 हजार रूपये की राशि का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विमानो के चबूतरा से तुलसी सरोवर तालाब सड़क मार्ग पर साफ-सफाई हेतु झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन जिला चिकित्सालय अशोकनगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ भी हुआ।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, कलेक्टर  सुभाष कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव, पूर्व विधायक  लड्डूराम कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासकीय अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY