कलेक्टर श्रीमती चौहान के मुख्य आतिथ्य में “एमपी-गायनिक ओंको-24” नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापनकलेक्टर श्रीमती चौहान के मुख्य आतिथ्य में “एमपी-गायनिक ओंको-24” नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन

0
65

कलेक्टर ने सहरिया परिवारों की महिलाओं की स्क्रीनिंग में एसोसिएशन का मांगा सहयोग

कैंसर को हराने वाली महिलाओं ने सुनाईं सफलता की गाथा

प्रसूति से संबंधित विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस “एमपी-गायनिक ओंको-24” का रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिक ओंकोलॉजिस्ट्स के एमपी चेप्टर के तत्वाधान में ग्वालियर ऑब्सट्रक्टिस एसोसिएशन एंड गायनोकोलोजिक्स सोसायटी द्वारा शीतला सहाय कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के सहयोग से किया गया।


सम्मेलन में देशभर से आए कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। साथ ही जूनियर डॉक्टर्स ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कैंसर को हराकर सामान्य जीवन जी रहीं महिलाओं के प्रेरणादायी उदबोधन सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण था।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले में निवासरत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया परिवार की महिलाओं में कैंसर रोग की स्क्रीनिंग ग्वालियर की गायनोकोलॉजिक एसोसिएशन के माध्यम से कराई जाएगी। चिन्हित कैंसर रोगियों का इलाज शासन की योजनाओं के तहत कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्वालियर की गायनोकोलॉजिक एसोसिएशन इस पहल में पूरा सहयोग करेगी।
इस सम्मेलन ने कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

LEAVE A REPLY