मरम्मत के बाद बिल्हेटी पुल से बाइक, कार व जीप जैसे छोटे आवागमन शुरू

0
44

मुरार-चितौरा मुख्य मार्ग पर स्थित है यह पुल

अतिवर्षा की वजह से पुल की एप्रोच रोड को पहुँची थी क्षति

तकनीकी परीक्षण के बाद भारी वाहनों के आवागमन की मिलेगी अनुमति

बीते दिनों हुई तेज बारिश की वजह से मुरार चितौरा मार्ग पर बिल्हेटी ग्राम के समीप स्थित पुल के नजदीक एप्रोच रोड़ कट गई थी। इस वजह से आवागमन बंद हो गया था। सेतु निगम की टीम द्वारा इस एप्रोच रोड़ की अस्थायी मरम्मत कर दी गई है। साथ ही पुल के ऊपर से मोटर साइकिल, कार व जीप इत्यादि छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पुल से अभी भारी वाहनों का आवागमन बंद है। तकनीकी परीक्षण के बाद भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जायेगी।

LEAVE A REPLY