नगर निगम ने डी.आर.डी.ओ. से प्राप्त किए 3 करोड़ 5 पांच लाख रूपये
ग्वालियर दिनांक 05 सितंबर 2024- नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत भारतीय रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना संगठन केन्द्र (डी.आर.डी.ओ.) से सर्विस चार्ज की राशि रु. 3.05 करोड प्राप्त की गई। इसके अलावा निगम द्वारा आज अन्य कर दाताओं से वसूली की गई जिसमें आज कुल 3 करोड 23 लाख 26 हजार 859 रूपये सम्पत्तिकर के रूप में प्राप्त हुए।

उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार विगत 2 वर्षों से नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम सीमांतर्गत वार्ड-30 एवं वार्ड-31 में स्थित भारतीय रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना संगठन केन्द्र की सम्पत्तियों को नगर निगम द्वारा विभाग को दी जा रही सेवाओं के फलस्वरूप सर्विस चार्ज की राशि हेतु पत्राचार किया जा रहा था जिसकी परिणिति स्वरूप आज दिनांक 05 सितम्बर 2024 नगर निगम ग्वालियर को वार्ड 30 में राशि रु. 03 करोड, वाई 31 में राशि रु. 01 लाख 34 हजार सौ रुपये प्राप्त हुये हैं। उक्त राशि माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश दि. 19.11.2009, केन्द्र सरकार द्वारा पारित पत्र क्र. एन- 11025/26/2003-यू.सी.डी. पारित आदेश दि. 17.12.2009, उपसचिव म.प्र.शासन, नगरीय प्रशासन के परिपत्र क्र. एफ-6-7/2013/1-3 दि. 20.10.2015, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं प्रमुख सचिव वित्त विभाग के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी परिपत्र क्र. 1208/1168/2022/18-3 दि. 23.03.2022 में पारित आदेश अनुसार समस्त केन्द्र सरकार की सम्पत्तियों पर नगरीय निकायों को यूजर चार्जेस भुगतान के सम्बन्ध में दिये आदेश के फलस्वरूप नगर निगम को प्राप्त हुई है । उपरोक्त के अलावा अन्य शासकीय विभागों से भी नगर निगम सम्पत्ति कर विभाग की टीम द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है एवं भविष्य में अन्य शासकीय संपत्तियों से भी यूजर चार्ज की राशि प्राप्त की जाने की कार्यवाही की जाएगी ।












