बड़े-बड़े पदों पर रहे साडा में सड़क घोटाले के आरोपी, कोर्ट में हुए पेश

0
139

लोकायुक्त में दर्ज है मामला, विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त की अदालत में फरियादी के हुए कथन

विशेष संवाददाता, ग्वालियर।

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण(साडा) में सड़क निर्माण में हुए घोटाले के आरोपी वीके शर्मा( सेवानिवृत जॉइंट डायरेक्टर टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग व तत्कालीन प्रभारी सीईओ साडा), यूएस मिश्रा, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एवं प्रभारी अधीक्षण यंत्री साडा, अनिल सिंह चौहान (सहायक यंत्री स्मार्ट सिटी व तत्कालीन सहायक यंत्री साडा) तथा बुद्ध सिंह जादौन (ठेकेदार फर्म मैसर्स प्रेस्टीजियस स्कॉर्स प्रा.लि. गायत्री विहार, ग्वालियर आज 3 अगस्त को प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त ग्वालियर की अदालत में हाजिर हुए। फरियादी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश सिंह कुशवाह के मुख्य कथन हुए।

इस मामले के अन्य आरोपी पूर्व साडा अध्यक्ष व भाजपा नेता जय सिंह कुशवाह, साडा के तत्कालीन सीईओ व अपर कलेक्टर एमपी पटेल का आवेदन अदालत में प्रस्तुत हुआ कि वे शहर से बाहर हैं जबकि अन्य आरोपी अजित कुमार जैन के अभिभाषक ने आवेदन दिया के डायलिसिस पर हैं। इस मामले कुल 14 आरोपी हैं जिनमें से तत्कालीन कार्यपालन यंत्री बीबी माथुर और लेखापाल अरुण कुमार शुक्ला की मृत्यु हो चुकी है जबकि डीडी मिश्रा, एसके श्रीवास्तव, टीएन सिंह को क्लीन चिट मिल चुकी है।

यह है मामला

साडा ने मोतीझील से तिघरा रोड तक सड़क निर्माण के लिए प्रेस्टीजियस स्कॉर्प नामक फर्म को नवंबर 2011 में वर्क ऑर्डर जारी किये थे। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश सिहं कुशवाह ने इसमें घोटाले के सबूत देते हुए 10 दिसंबर 2012 में लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच में लोकायुक्त ने भौतिक सत्यापन के बाद प्रथम दृष्टया घोटाले की पुष्टि की और आर्थिक अपराध दर्ज करते हुए अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में अब फरियादी के बयान दर्ज हुए हैं।

LEAVE A REPLY