ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निरिक्षण के दौरान सुलझायी आमजन की समस्याएं
ग्वालियर।
ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर राजधानी भोपाल से लौटकर सीधे उप नगर ग्वालियर की निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने पहुंच गए।
श्री तोमर ने निर्माणाधीन गेंडे वाली सड़क, लक्ष्मण तलैया सड़क और जयारोग्य अस्पताल मार्ग का निरिक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियो को निर्देश दिए सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की हिदायत दी ! ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर चल रही अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आयी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी इस दौरान उन्होंने बुजुर्गो का आशीर्वाद भी लिया और वृधा अवस्था पेंशन सभी वुजुर्गो को मिले यह अधिकारियो को निर्देश दिए
निरिक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर गेंडे बाली सड़क स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में वच्चो के साथ बेंच पर बैठकर चर्चा की और बच्चों को प्रेरित किया।












