चेन लूट में सफल नहीं हुई तो महिला की गोली मारकर कर दी हत्या

0
81

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर।
ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र के गुढा़ गुढी़ नाका क्षेत्र में एक महिला की घर के मुहाने पर ही हत्या कर दी गई ।मूंह बांध कर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला अनीता गुप्ता अपने छोटे बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के यहां से अपने घर लौटी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। इन बदमाशों ने जय गुप्ता के गले से सोने की चैन भी छीनना चाही, इसका उसने विरोध किया ।

जय की मां अनीता ने बदमाशों की हरकत का विरोध किया और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की इतने में एक बदमाश ने उनके बेटे को बहुत बदमाश बनता है कहते हुए जेब से कट्टा निकाल लिया और उसने जय को निशाना बनाते हुए गोली चला दी ।अपने बेटे को बचाती हुई मां सामने आ गई ।सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे तुरंत ही परिवार के लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने अनीता गुप्ता को मृत घोषित कर दिया ।अनीता के बड़े बेटे सत्यम का ट्रेवल्स का कारोबार है ।महिला अनीता गुप्ता की तबीयत खराब थी। वह डॉक्टर के यहां से दिखाने के बाद बेटे के साथ अपने घर लौटी थी। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिस तरह से प्रारंभिक बयानों में बात सामने आई है उससे लग रहा है कि बदमाशों ने किसी पूर्व रंजिश के चलते महिला की हत्या की है। परिवार के लोग फिलहाल बात करने तैयार नहीं है। लेकिन महिला के दामाद ने घटना के बारे में ब्यौरा दिया है।

LEAVE A REPLY