क्षेत्रीय गांव के नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
अपर ककैटो बांध से 24 जुलाई को पूर्वान्ह ककैटो बांध के लिये पानी छोड़ा जायेगा। यह पानी ग्वालियर शहर के पेयजल के सबसे बड़े स्त्रोत तिघरा जलाशय को भरने के लिये छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने अपर ककैटो व ककैटो बांध के आसपास के गाँव के नागरिकों को सजग रहने के लिये सूचित किया है। साथ ही यह भी सूचना दी है कि मानसून सीजन के दौरान पानी की अत्यधिक आवक होने की स्थिति में अपर ककैटो बांध का पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। इसलिए क्षेत्रीय नागरिक सतर्क रहें। विभाग द्वारा इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस थानों, गेल इंडिया लिमिटेड बूड़दा एवं ग्राम पंचायत बूड़दा को सूचित कर दिया गया है।












