मुरार नदी स्वच्छता अभियानः तीसरे दिन निगम सभापति मनोज तोमर व नेता प्रतिपक्ष ने किया श्रमदान

0
140

6 जुलाई को सांसद भारत सिंह कुशवाह भी पहुंचेंगे

ग्वालियर।

मुरार नदी की स्वच्छता को लेकर चल रहे जन अभियान में आज तीसरे दिन शुक्रवार को हुरावली पुल पर नगर निगम सभापति मनोज तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं नेता प्रतिपक्ष हरिपाल की अध्यक्षता में श्रमदान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पार्षद अर्पणा पाटिल, रेखा त्रिपाठी, अरविन्द शर्मा, बलबीर तोमर, बृजेश श्रीवास, रवि तोमर, जीतेन्द्र कुशवाह, सुरेश सोलंकी, सहित हिन्दू उत्सव समिति मुरार की ओर से अंबिका प्रसाद पचौरी, नेमीचंद जैन तथा क्षेत्र के गणमान्यजन एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर सभापति मनोज तोमर ने अपने उदबोदन में मुरार नदी के स्वच्छता अभियान को आने वाली पीढी के लिए बडा पुनीत अभियान बताते हुए जनता से नदी स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए आष्वसत किया कि निगम परिषद नदी स्वच्छता को लेकर क्षेत्र की जनता द्वारा प्रारम्भ किये गये इस पुनीत अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण रुप से जनता के साथ है।

इसी तारतम्य में मुरार नदी स्वच्छता अभियान को लेकर 6 जुलाई शनिवार को सुबह 8.30 बजे ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं महामण्डलेश्वर संतोष गुरू की अध्यक्षता में श्रमदान का शुभारंभ होगा

 

LEAVE A REPLY