ग्वायिलर सिटी रिपोर्टर ।
हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में काम कर रहे बुनकरों एवं शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिये सरकार द्वारा “कौशल एवं तकनीकी विकास योजना” संचालित है। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक जिले के शिल्पियों व बुनकरों से 12 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र 23-ओल्ड खेड़ापति कॉलोनी में संचालित सहायक संचालक जिला हाथकरघा के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
सहायक संचालक जिला हाथकरघा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौश्ल एवं तकनीकी विकास योजना के तहत हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सहायता प्रशिक्षण, मशीनरी उपकरण, सामान्य सुविधा केन्द्र, अधोसंरचना विकास इत्यादि के लिये दी जाती है। साथ ही मेला, प्रदर्शनी जैसे आयोजनों में उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिये भी योजना के तहत सहायता दी जाती है। योजना का लाभ पात्र समिति, समूह व संस्थायें भी उठा सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला हाथकरघा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।












