ग्वालियर सिटी रिपोर्टर ।
सोफे पर सूट पहनकर पत्नी के साथ प्रवचन देता सूरज पाल
हाथरस में आज जिस भोले बाबा के सत्संग के कार्यक्रम में भगदड़ के बाद सौ लोगों के मरने की खबर आ रही है, उसमें प्रवचन कर रहे बाबा का असली नाम सूरज पाल बताया जा रहा है। वह पुलिस विभाग में था। नौकरी छोड़कर प्रवचन करने लगा था। एटा जिले के पटियाली गांव के रहने वाला है और साकार विश्व हरि के नाम से जाना जाता है।
वह अपनी पत्नी के साथ सूट पहनकर सोफे पर बैठकर सत्संग का कार्यक्रम करता है कोरोना के समय भी भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम विवादों में आया था। तब उन्होंने अपने सत्संग के लिए सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी थी लेकिन बाद में 50 हजार से ज्यादा लोग उनके सत्संग में आए। भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई थी।
ग्वालियर के तिघरा बांध रोड पर भी इस बाबा का आश्रम है।












