‘सम्पत्ति कर शिविर’ में रु. 07 करोड़ का राजस्व नगर-निगम को प्राप्त हुआ

0
93

सम्पत्तिकर शिविर ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित
शुक्रवार ः 28 जून को भी आयोजित होगा ‘सम्पत्ति कर शिविर’
6% छूट के साथ सम्पत्ति कर जमा करने की अवधि को 02 माह बढ़ाया जाए ः MPCCI

ग्वालियर,  ।

नगर-निगम के सहयोग से आज दिनांक 27 जून को सम्पत्ति कर शिविर का आयोजन ‘चेम्बर भवन’ में किया गया । आज सम्पन्न सम्पत्ति कर शिविर में शहर के सभी 66 वार्ड के टीसी व उनके सहायक उपस्थित रहे और व्यवसाईयों सहित आमनागरिकों का सम्पत्ति कर जमा किया गया ।

अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि आज के शिविर में रु. 07 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति नगर-निगम, ग्वालियर को हुई ।

पदाधिकारियों ने बताया है कि आज के शिविर में कुल 1202 करदाताओं द्वारा रसीद कटाकर, रु. 07 करोड़ की धनराशि का राजस्व नगर-निगम को प्राप्त हुआ है ।
पदाधिकारियों ने अवगत कराया है कि शुक्रवार, 28 जून को भी ‘चेम्बर भवन’ में नगर-निगम द्वारा प्रातः 11.00 बजे से “सम्पत्ति कर शिविर” का आयोजन किया जाएगा । पदाधिकारियों ने शहर के व्यवसाईयों सहित आम नागरिकों से इस शिविर में पधारकर, लाभांवित होने की अपील की है ।

इसके साथ ही, पदाधिकारियों महापौर, माननीया डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार एवं आयुक्त, नगर-निगम, श्री हर्ष सिंह से माँग की है कि 6% छूट के साथ, सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि जो कि 30 जून है । उक्त अवधि को कम से कम 02 माह के लिए आगे बढ़ाया जाए क्योंकि नगर-निगम का कुछ माह पूर्व सॉफ्टवेयर हैक हो जाने से ग्वालियर शहर के सम्पत्तिकर दाताओं के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है और डाटा अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं हुआ है, जिसके कारण करदाता ऑनलाइन सम्पत्ति कर जमा नहीं कर पा रहे हैं । साथ ही, पूर्व में जमा किए अधिक गारबेज शुल्क का डाटा भी कम्प्यूटर में नहीं दिखने से वर्तमान वित्तीय वर्ष का सम्पत्ति कर जमा करते समय पूर्व में जमा किए गए अधिक ‘गारबेज शुल्क’ का समायोजन भी नहीं हो पा रहा है । इस समस्या से शहर का सम्पत्ति करदाता असमंजस की स्थिति में हैं । इसके साथ ही, नगर-निगम का सरबर भी ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है, जिससे सम्पत्ति करदाता ऑनलाईन अपना सम्पत्ति कर जमा नहीं कर पा रहे हैं । अतएव ग्वालियर महानगर के व्यवसाईयों, उद्योगपतियों सहित आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि को कम से कम 02 माह बढ़ाया जाए ।

LEAVE A REPLY