सामाजिक सहभागिता से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव :- सामाजिक न्याय मंत्री

0
62

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर मंत्री की अपील

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। सामाजिक सहभागिता से ही नशा मुक्त समाज बनाया जा सकता है। श्री कुशवाह ने 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से इस आशय की अपील की है।


मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार व भारत सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नशा मुक्त समाज की पहल की जा रही है। लेकिन इसके बाबजूद नशा मुक्त समाज का निर्माण नहीं हो सका है। नशा मुक्त समाज का निर्माण समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्तिगत ही नहीं सामाजिक बुराई है। इसलिए बिना सामाजिक भागीदारी और सक्रियता के नशा मुक्त सामज के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा 15 जून से 30 जून 2024 तक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय जिला प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं, संगठनों के माध्यम से स्कूल, कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस प्रशासन के माध्यम वाहन चालकों जागरूकता अभियान, अनुविभाग और जनपद स्तर सभाओं का आयोजन शपथ ग्रहण समारोह, स्कूल, महाविद्यालयों में नशामुक्ति का संदेश वाले संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय नशा मुक्ति हैल्पलाइन नम्बर 14446 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY