अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिये चार सदस्यीय दल गठित

0
87

ग्वालियर 21 जून 2024/ तिघरा जलाशय में अवैध मत्स्याखेट की जाँच एवं अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने चार सदस्यीय संयुक्त रोकथाम दल गठित किया है। उन्होंने आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि तिघरा जलाशय क्षेत्र का डिनोटिफिकेशन जारी होने तक रोकथाम दल में शामिल सभी अधिकारी तिघरा जलाशय में अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करें। साथ ही इसकी जानकारी समय-समय पर सहायक संचालक मत्स्योद्योग को उपलब्ध कराएँ।
अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिये गठित किए गए दल में तहसीलदार घाटीगाँव, वन क्षेत्रपाल तिघरा, मत्स्य निरीक्षक घाटीगाँव व थाना प्रभारी तिघरा को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY