शादी का झांसा देकर किया था बलात्कार, गिरफ्त में आरोपी

0
69

ग्वालियर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश लड़की को कई दिनों से ब्लैकमेल भी कर रहा था। बदमाश माधव उर्फ मधु सिंह भदौरिया पर युवती ने बलात्कार छेड़छाड़ और ब्लैकमेल की धाराओं में पिछले महीने मुकदमा दर्ज कराया था। मधु सिंह भदौरिया को पकड़ने के लिए लगातार दविश दी जा रही थी। आखिरकार विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने सिटी सेंटर क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया।

माधव उर्फ मधु सिंह भदौरिया मूलत: भिंड के मेहंगाव का रहने वाला है ।इसके खिलाफ 14 मई को कंपू की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह युवती 2021 से मधु सिंह भदौरिया के संपर्क में थी। मधु सिंह ने इस लड़की को शादी का झांसा दिया था और गोविंदपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसने न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी खींचे। इन फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर लगातार युवती के साथ वो दुष्कर्म कर रहा था ।पुलिस अब आरोपी के कब्जे से युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बरामद करने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY