बारिश से पूर्व करें पानी की टंकियों की सफाई एवं मोतीझील से तिघरा की लाइन का करें सत्यापन : निगम आयुक्त

0
71

निगम आयुक्त ने की जलप्रदाय की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह पेयजल की समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पूर्व सभी पानी की टंकियों की सफाई करें एवं मोतीझील से तिघरा की पाइप लाइन का सत्यापन करें।
बैठक में नगर निगम आयुक्तने टंकियां के भरने की जानकारी ली तथा सभी सहायक यांत्रियों को निर्देश दिए की बारिश से पूर्व सभी टंकियां की सफाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मोतीझील से तिघरा की 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का सत्यापन करें, पाइप लाइन में कहीं भी लीकेज अथवा पानी की चोरी ना हो 7 दिवस में सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इसके साथ ही जहां भी समूह में नल कनेक्शन है, वहां बल्क मीटर लगाने की कार्रवाई की जाए इसके लिए नगर निगम बल्क मीटर क्रय करें।
वही मोटर पंप जहां भी खराब होने की शिकायत मिले तत्काल समय सीमा के अंदर ठीक कराए जाएं किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या ना हो। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर सभी प्रकारों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बाल भवन में आयोजित पेयजल समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, विजय राज, कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, आरके शुक्ला सहित सभी सहायक यंत्री उपस्थित रहे।

2 पॉटहोल रिपेयरिंग मशीन निगम बेड़े में शामिल

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से सड़क मरम्मत के लिए पेज रिपेयरिंग कार्य हेतु क्रय की गई 2 पॉटहोल रिपेयरिंग मशीन का पूजन आज शनिवार को महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने किया।
15वें वित्त आयोग की राशि से 2 मशीन 1 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई है। इस अवसर पर मेयर एन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त विजय राज, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे, सहायक यंत्री एवं कार्यशाला प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY