कांग्रेस के युवा जोशीले नेता दर्शन सिंह की छठ की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
हरीश चंद्रा
इंदौर/ग्वालियर
मुझे याद है जब मैं ग्वालियर आया था और मेला ग्राउंड में सभा थी, तब जोशीले, युवा चेहरे दर्शन सिंह को काफी सक्रिय रूप में देखा था। आज वह हमारे बीच नहीं है , लेकिन कांग्रेस के लिए उनके योगदान को या पार्टी भुला नहीं सकती । ऐसे कर्मठ नेताओं के बल पर ही पार्टी चली है और खड़ी है ।
राहुल गांधी ने यह बात ग्वालियर के काफी सक्रिय रहे नेता स्वर्गीय दर्शन सिंह की 6वीं पुण्यतिथि पर इंदौर में स्वर्गीय दर्शन सिंह के बेटे, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र के प्रभारी जितेंद्र सिंह से कही। मितेंद्र सिंह भी भारत जोड़े यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। इंदौर पड़ाव के दौरान मितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को पुण्यतिथि की याद दिलाई थी।
प्रदर्शन के बाद आया था अटैक
जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 28 नवंबर 2016 में मोती महल में दर्शन सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया था। उस समय दर्शन सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। इस जंगी प्रदर्शन के चंद मिनट बाद ही जैसे ही दर्शन सिंह गाड़ी में बैठे उन्हें अटैक आया और उनका निधन हो गया । इस घटना से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि ग्वालियर शहर का हर दल का कार्यकर्ता व नागरिक सन्न रह गया था।












