ग्वालियर – नॉर्दर्न पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के लोहे के एंगल चोरी करने के मामले में बिजौली पुलिस ने एक आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों के लोहे के एंगल बरामद किए हैं। जिस वाहन से यह एंगल बरामद किए गए हैं उसे भी बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले पूर्व नॉर्दर्न पावर ग्रिड कारपोरेशन के एंगल चोरी होने के कारण बड़े इलाके में बत्ती गुल हो गई थी। चक केशवपुर फॉर्म गांव से यह एंगल चोरी हुए थे ।पुलिस ने इस मामले में उस समय फरार हुए मुरैना जिले के अंबाह बंटी सिंह को गिरफ्तार किया है।
इसके खिलाफ भिंड मुरैना और ग्वालियर के कई थानों में चोरी मारपीट लूट के अपराध दर्ज है ।यह बिजली कंपनी के मजदूरों को यह कहकर अपने साथ ले आता था कि यह एंगल दूसरी जगह लगाए जाने हैं। इसके बाद यह एंगल वह बाजार में बेच देता था। इसके लिए बंटी किराए की बोलेरो जीप भी लेकर आता था।












