भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

0
56

सोशल मीडिया पर विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का है, वीडियो में देखा जा रहा है कि विधायक प्रीतम लोधी अपनी गाड़ी से लाठी निकलते हैं और फिर एक युवक की बेरहमी से मारपीट शुरू कर देते हैं इसके साथ ही लाठी से गाड़ी की तोड़फोड़ भी की है, हमारा चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, वही विधायक की गुंडागर्दी से जुड़े इस मामले पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरेआम एक युवक की पिटाई कर रहे हैं

भाजपा में इसी टैलेंट के आधार पर टिकट भी दिया जाता है,प्रीतम लोधी को चार बार टिकट दिया गया,उन्होंने अपने नामांकन फार्म में भी भरा है कि उन पर 56 से ज्यादा कैसे चल रहे हैं जिनमें हत्या और हत्या करवाने जैसे गंभीर मामले भी है भाजपा का कहना है कि हम चुनाव जीत रहे हैं इसलिए अपराध करें या अत्याचार करें सभी जायज है लेकिन जनता जनार्दन जिताना जानती है तो सबक सिखाना भी जानती है इसलिए मेरा अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव है अपराधीक प्रवृत्ति के लोगों को सबक सिखाएं और देश से तानाशाही खत्म करें।

वही जब विधायक प्रीतम लोधी से फ़ोन पर बातचीत की तो उन्होंने दावा किया है कि वह वीडियो उनका नहीं है उनके परिवार के सदस्य का है और घर का आपसी मामला है जिस सदस्य की पिटाई की जा रही है वह परिवार का सदस्य है और शराब पीकर हंगामा किया करता था जिसको लेकर मारपीट की गई थी लेकिन यह वीडियो भी 5 साल से ज्यादा पुराना है, वहीं ग्वालियर के वर्तमान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का भी कहना है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में झूठा प्रोपेगेंडा और माहौल बना रही है इससे उन्हें कुछ लाभ नहीं होने वाला है। बिना सत्यता के कुछ भी झूठ फैलाना सरासर गलत है यदि कुछ गलत हुआ है तो उसकी लिए कानून अपना काम करता है,गौरतलब है कि विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कई गंभीर मामले जांच में चल रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस दावा कर रही है कि वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी ही गुंडागर्दी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY