खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों ने किया औचक निरीक्षण ,नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दलों द्वारा गुरूवार को ग्वालियर शहर में आधा दर्जन पेयजल आरओ प्लांट व दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम विरूद्ध संचालित चार दुकानों को इन टीमों द्वारा सील्ड कर दिया गया है। जिले में खाद्य व पेयजल पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने गुरूवार को विभिन्न पेयजल आरओ प्लांट व दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जीवाजी नगर ठाठीपुर स्थित जी कॉर्पोरेशन वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही आरओ प्यूरीफाइड वाटर का नमूना लिया। इस फर्म पर खाद्य रजिस्ट्रेशन, एनएपीएल लैब से वाटर टेस्ट रिपोर्ट, उपकरण के कैलीब्रेशन सर्टिफिकेट, वाटर टैंक के सफाई संबंधित दस्तावेज व क्लीनिंग शेड्यूल के दस्तावेज नहीं मिले, इस कारण इस फर्म को सील्












