ग्वालियर में बैठकर अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों के नागरिकों को ठगने वाला गिरोह दबोचा

0
80

माधवनगर स्थित एक होटल के कमरे में कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस छापामारी में एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ग्वालियर में बैठकर ब्रिटेन अमेरिका सहित अन्य देशों में रहने वाले नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे। पकड़े गये आरोपी विदेशी नगारिकों को कॉल लगाकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेन्ट बनकर ठगते थे।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसीरोड के माधवनगर में स्थित आशीर्वाद होटल के द्वितीय मंजिल पर एक कमरे में कुछ लोग कॉल सेन्टर चला रहे हैं ये लोग अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर की आड़ में अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य देशों में रहने वाले नागरिकों को कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेन्ट बनकर कम्प्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये ऐंठ रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम के आशीर्वाद होटल के सामने पहुंचे जहां पर होटल का गेट खुलवाया दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में कुछ लड़के और लड़की लेपटॉप पर काम करते हुए हेडफोन लगाकर अंग्रेजी में रात में बात करते मिले। कमरे में 06 लड़के और एक लड़की लेपटॉप के सामने बैठकर कान में हैडफोन लगाकर eyeBeam voip calling एप के माध्यम से अंग्रेजी में बात कर रहे थे। जिन्हें सिपाहियों ने कुर्सी पर बैठे ही पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में 1. अभय राजावत 2. नीतेश कुमार 3. दीपक थापा 4. परवेज आलम 5. श्वेता भारती 6. राज कैलाशकर 7. सुरेश वासेल हैं।

पूछताछ में हुआ खुलासा..

कमरे में कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लड़के व लड़की लेपटॉप व मोबाइल पर काम करते हुये मिले, जो लेपटॉप की स्क्रीन के सामने बैठकर अपने कानों में हैडफोन लगाकर eyebeam voip calling एप के माध्यम से कॉलिंग करते पाये गये। लैपटाप के मॉनीटर स्क्रीन पर दर्शाये एप्लीकेशन की स्क्रीन पर कॉल ऑप्शन पर डॉयल, मिस्ड एवं रिसीव्ड कॉल नम्बर भारत के न होकर यूएस के, विदेशी इंटरनेशनल नंबर है। काल सेंटर मे काम करते पाये गये लड़के और लड़की जिनसे मौके पर प्रारम्भिक पूछताछ की गई, जिसमे खुलासा हुआ कि ये लोग करीब 07 दिन पहले ग्वालियर आये थे और तभी से काम कर रहे हैं, ग्वालियर में काम करने के लिये जगह एवं फर्नीचर का सेटअप मुरैना के संजय भदौरिया कराया था और कर्ण ने लेपटॉप, मोबाइल फोन एवं वाईफाई (राउटर) सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराये थे। कॉलिंग के लिये डाटा तथा मोबाइल नम्बर मोन्टी सिकरवार और एस. वॉटसन मोबाइल ने व्हाट्सएप पर Calls jungle एवं Riyasat transfer@call back /बंसस इंबा ग्रुप के माध्यम से प्रोवाइड कराते थे और यूएस एवं भारत के बाहर रहने वाले लोगों से प्राप्त मोबाइल नंबर पर ij eyebeam voip calling एप के माध्यम से बात करके माइक्रोसाफ्ट कंपनी का एजेन्ट बनकर कम्प्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर गिफ्ट बाउचर (जैसे एप्पल, वालमार्ट, गेमस्टाप, वीजा ) आदि हासिल करते थे।

ऐसे करते थे बातचीत…

पकड़े गये ठग विदेशी लोगों से बात करते समय अपना मूल नाम न बताते हुये विदेश में प्रचलित नाम MR- PAUL (अभय राजावत), MARTIN (नीतेश), JOHN (सुरेश), RYAN (दीपक), CYBER EXPERT (राज), DEVIL (सुरेश), NANCY (स्वेता) आदि फर्जी नामों को उपयोग करते हुये बात करते थे। मोन्टी और कर्ण के द्वारा सभी को प्रतिमाह 20,000 से 25,000 रुपये सैलरी नगद एवं रहने खाने का खर्चा दिया जाता था तथा जिसके द्वारा जितनी राशि की ठगी की जाती है उसका 05 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाता है।
पुलिस टीम ने होटल के कमरे से लेपटॉप-8, माउस, मोबाइल फोन-15, एक एयरटेल एक्सट्रीम फायबर मॉडम मैक 304F75EA52B1 मय एडॉप्टर, कॉलिंग स्क्रिप्ट, डाटा सीट, हैडफोन, टेन्डा कंपनी का एक्सटेन्सन, लेन केवल, पावर एक्सटेन्सन बोर्ड-02, कुर्सियाँ 07, टेबिल 05, रिस्ट वॉच 02 जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का ठिकाना..

1. अभय राजावत पुत्र रणवीर सिंह राजावत उम्र 31 साल निवासी लक्ष्मी मंदिर के सामने वार्ड नंबर 07 थाना ओरछा जिला निवाड़ी

2. नीतेश कुमार पुत्र राधाकृष्ण प्रसाद उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटकुईया थाना कुबेर स्थान तहसील पटरौना जिला कुशीनगर गोरखपुर उ.प्र.

3. दीपक थापा पुत्र सुनील कुमार थापा उम्र 29 साल निवासी न्यू कैचिंस स्ट्रेट विष्णुपुर थाना रेलीगाँव जिला शिलोन्ग मेघालय

4. परवेज आलम पुत्र मकसूद आलम उम्र 22 साल निवासी गोरखनाथ मंदिर के पीछे हुमायुपुर रशूलपुर थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उ.प्र.

5. श्वेता भारती पुत्री महेश कुमार उम्र 24 साल निवासी रामलीला मैदान के पास अँधियारी बाग थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उ.प्र.,

6. राज कैलाशकर पुत्र सरेजराव कैलाशकर उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 25 जमेरिया चोल समलपाढ़ा थाना नाला सुपाढ़ा वेस्ट मुम्बई

7. सुरेश वासेल पुत्र शिबू वासेल उम्र 29 साल निवासी 181 लोअर पलटन बाजार थाना पलटन बाजार जिला शिलान्ग मेघालय

LEAVE A REPLY