ग्वालियर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को मिलें इस हेतु शासकीय अस्पतालों के साथ प्राईवेट अस्पतालों का निरीक्षण कराया जाता है। इसी तारतम्य में प्राईवेट अस्पतालों का निरीक्षण दलों द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है । निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर के द्वारा कमियों को देखते हुये तीन नर्सिंग होम महामृत्युंजय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल , राम राधे कृष्ण हॉस्पिटल एवं श्री मल्टीस्पेशलिटी का पंजीयन निरस्त किया गया।












