ऊर्जा मंत्रीप्रद्युम्न सिंह तोमर आज 50 कालोनियों में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे

0
86

ग्वालियर  –  प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र की 50 से अधिक कालोनियों में 4.19 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के तानसेन नगर ज़ोन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 13 मार्च बुधवार की दोपहर 2 से 4.30 बजे तक‌ तानसेन नगर जोन विद्युत कार्यालय तानसेन नगर ग्‍वालियर में सम्पन्न होगा। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर इस अवसर पर

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी तानसेन नगर ज़ोन के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। तत्पश्चात ऊर्जा मंत्री ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र की बजरंग कॉलोनी, गुप्‍तेश्‍वर कॉलोनी, पवनसुत कॉलोनी तथा बरा गॉव का भ्रमण कर विद्युतीकरण कार्य का अवलोकन करेंगे।

LEAVE A REPLY