बोर्ड मीटिंग में हुई विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा
स्मार्ट सिटी द्वारा शुरु की जाने वाली कई नई परियोजनाओ को बोर्ड ने दी सहमति…. इन परियोजना से शहर की मूलभूत सुविधाये होगी सुदृढ
ग्वालियर – ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की आज मंगलवार को बोर्ड मीटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा संचालक मंडल द्वारा की गई। बैठक में निगमायुक्त हर्ष सिंह, बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल के निदेशक प्रशान्त मेहता, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वही केंद्र शासन के नॉमिनी अशोक कुमार बवाल व बोर्ड के अन्य सदस्यो ने भी वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से अपनी भागीदारी दी।
बैठक की शुरुआत मे पिछली बोर्ड बैठक के बिन्दूओ पर चर्चा के साथ स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की प्रगति की विस्तृत जानकारी से निदेशक मंडल को अवगत कराया गया। बैठक मे सर्वप्रथम पिछली बोर्ड बैठक मे तय बिन्दूओ पर चर्चा की गई। स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने बोर्ड को जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत परियोजना से बची शेष राशि और कई ऐसी परियोजना जिन्हे UADD की स्वीकृति न मिलने के चलते ड्राँप किया गया है, उन परियोजना के शेष राशि से अन्य कार्यो को स्मार्ट सिटी द्वारा लिया गया है। वही श्रीमती माथूर द्वारा ऐसे प्रोजेक्ट जिनका पूर्व मे बोर्ड द्वारा सहमती ली गई थी उन प्रोजेक्टो को लेकर टेंडर प्रक्रिया के बारे मे बोर्ड को विस्तार से जानकारी दी गई। बोर्ड के सभी सदस्यो ने पिछली बोर्ड बैठक मे अनुमती लेकर शुरु की गई नई परियोजनाओ के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण किये जाने पर बल दिया।
बैठक मे निगमायुक्त हर्ष सिंह ने कहा कि पीडीएमसी द्वारा बनाई जा रही नयी परियोजनाओ की कार्ययोजना को विस्तार से निरीक्षण करके बनाये ताकि स्मार्ट सिटी के कार्यकाल पूर्ण होने तक लिये गये कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जा सके। वही निदेशक प्रशांत मेहता ने पूर्ण हो चुके कार्यो की मोनिंटरिंग के लिये अन्य विभागो के साथ समन्वय बनाकर कार्ययोजना बनाने का सुझाव भी बैठक मे दिया। बैठक मे लगभग 33 करोड रुपये की लागत से ली जाने वाली नई परियोजना के बारे मे विस्तार से बोर्ड को जानकारी दी गई जिसे बोर्ड के सभी सदस्यो द्वारा सैदान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।
निम्न नई परियोजना के प्रस्ताव को रखा गया बोर्ड के सामने
2 मेगावाट का सोलर प्लांट मानपुर मे लगभग 10 करोड रुपये की लागत से
5 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लगभग 3 करोड रुपये से
फायर स्टेशन, पेट्रोल पंप और वर्कशाप का निर्माण डीवी सिटी, सचिन तेन्दूलकर मार्ग पर लगभग 10 करोड रुपये से
शहर के 15 किमी. के ऐसे मार्ग जिन पर स्ट्रीट पोल नही है, उन पर एलईडी लाइट स्ट्रीट पोल की स्थापना लगभग 10 करोड रुपये की लागत से
बैठक के अंत मे बोर्ड के सदस्यो नें ग्वालियर शहर मे स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिरत कार्यो को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया औऱ लिये जा रहे नये कार्यो की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिये स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया।












