लापरवाह अधिकारियों को थमाए नोटिस

0
95

निगमायुक्त श्री सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

ग्वालियर ।

नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री  जेपी पारा, उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव, एपीएस भदौरिया सहित संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।


निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सबसे पहले पिछली बैठक में अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियों समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने सम्पत्ति कर की वसूली को लेकर सभी भवन अधिकारियों को निर्देशित किया कि बडी बडी कॉलोनियों में सम्पत्तिकर के शिविर आयोजित करें। जिससे सम्पत्तिकर अधिक से अधिक जमा किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि शासकीय भूमि पर जहां भी अतिक्रमण हो रहा है, उन जगहों पर भवन शाखा और मदाखलत अमला मिलकर कार्यवाही करें। साथ ही निर्देशित किया कि जो कर्मचारी स्वर्ण रेखा की साफ सफाई में लगाए गए हैं वह सभी कर्मचारी संबंधित क्षेत्राधिकारी के अधीन रहकर स्वर्ण रेखा की साफ सफाई का कार्य करेगें।
उन्होंने निर्देशित किया कि शहर में संचालित सभी हॉकर्स जोन में ठेले वालों को शिफ्ट करने का अभियान चलाकर एक सप्ताह में ठेले वालों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट करें। जिससे यातायात सुगम हो। साथ ही निर्देशित कि जो पशुपालक नालियों गोबर बहा रहा है उन पर जुर्माने की कार्यवाही करें तथा उनको समझाइस भी दें। साथ ही निर्देशित किया कि जहां जहां शासकीय भवन बन रहे हैं उनकी भवन अनुज्ञा देखें तथा उनको भवन अनुज्ञा के लिए नोटिस जारी करें।

LEAVE A REPLY