दुकान के बाहर नहीं रखेंगे सामान, यदि रखें तो करें कार्रवाई
चेम्बर भवन में समूहवार “चेम्बर संवाद” के तहत समूह क्रमांक 18 (लोहा व्यवसाय) एवं 19 (थोक लोहा व्यवसाय) की बैठक आयोजित
ग्वालियर – मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) की नवीन टीम द्बारा व्यापार जगत की समस्याओं का संकलन करने के उद्देश्य से समूहवार बैठकों का आयोजन “चेम्बर संवाद” के रूप में प्रारंभ किया गया है। आज समूह क्रमांक 18 (लोहा व्यवसाय) एवं 19 (थोक लोहा व्यवसाय) की बैठक ‘चेम्बर भवन` में सायं 4 बजे से आयोजित की गई।
आज आयोजित संवाद में व्यवसायियों ने बताया कि लोहिया बाजार की यातायात व्यवस्था काफी खराब हो गई है। दुकान के बाहर सामान रखने और लोडिंग वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना इसका कारण है। इसके साथ ही, लोहिया बाजार में मयखाने खुलने से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, उनके द्बारा जुआ खेलने से बाजार की छवि प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त लोहा व्यवसायियों द्बारा चैक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण में लगने वाले समय, बकाया जलकर माफी योजना चलाए जाने, व्यवसायियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन, गारबेज शुल्क लिया जा रहा है तो सम्पत्ति कर से स्वच्छता उपकर को हटाने, ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायियों से जीडीए द्बारा संधारण शुल्क लेने तथा निगम द्बारा सम्पत्ति कर लिए जाने से दोहरा करारोपण, आरटीओ द्बारा लगाई जा रही यूनिक नंबर प्लेट का कैम्प लगाए जाने संबंधी समस्याएं रखीं।
अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चेम्बर संवाद का उद्देश्य आपके व्यवसाय में आ रही समस्याओं का संकलन करना है। आज आपके द्बारा जो समस्याएं रखी गई हैं, उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। लोहिया बाजार की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यदि आप सभी सहमत हैं, तो यह समस्या अब नहीं रहने वाली है। आपने सभी व्यवसायियों से कहा कि आप स्वयं से इसकी शुरूआत करें।
बैठक में सभी व्यवसायियों ने एकमत से दुकान के बाहर सामान नहीं रखने पर सहमति व्यक्त की तथा कहा कि यदि कोई व्यवसायी ऐसा करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बैठक का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि समूह क्रमांक-18 एवं 19 के कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ आज से ही दुकान के बाहर सामान न रखने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाएं कि हम अपना सामान दुकान के बाहर नहीं रखेंगे और यदि कोई करता है तो उसका पक्ष नहीं लेंगे।
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल द्बारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष-रामनिवास अग्रवाल, ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष-संजय कट्ठल, सचिव-निर्मल कुमार जैन, कार्यकारिणी समिति सदस्य-विनोद कुमार बिजपुरिया, सुभाष गुप्ता, मनोज भाटिया, वैभव सिंघल सहित लोहा व्यवसायी-राकेश जैन, राम गुप्ता, रामकिशन सिंघल, हेमंत कोठारी, शिव कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, बालकिशन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, विवेक जैन, अशोक कुमार, निखिल गुप्ता, नरेन्द्र छिरोल्या, अमित जैन, नरेन्द्र शिवहरे आदि उपस्थित रहे।












