यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
74

नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं यातायात पुलिस विभाग ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 11 जनवरी को बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक  राजेश चंदेल, डी. एस.पी. यातायात  अजीत सिंह चौहान , ज़िला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र श्रीमती नेहा जादौन, आर.टी.ओ.  एच. के. सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर एस.पी. ऑफिस से बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली का संचालक थाना प्रभारी  अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।

रैली एस.पी. ऑफिस से होकर पड़ाव, फूल बाग, गुरुद्वारा , इंदरगंज ,रोशिनी घर रोड़, चेतक पुरी, माधव नगर से होकर एस पी ऑफिस पर आकर संपन्न हुई।बाइक रैली के माध्यम से युवाओं द्वारा यातायात नियमों को पालन करने की अपील की गई और अधिक से अधिक लोगो को जागरूकता का संदेश दिया गया ।युवाओं ने अपनी बाइक पर तख़्तियाँ लगाकर उसमे विभिन्न यातायात संदेशों द्वारा अपील की । इसके बाद कृषि महाविद्यालय में 250 युवाओं के लिए सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अथिति डी.एस.पी.  अजीत सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के डीन  सुरेंद्र सिंह तोमर उपस्थिति हुए और युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। डी.एस.पी. अजीत सिंह जी द्वारा बताया गया कि अपनी एवं अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें ।

एस.एस. तोमर द्वारा कहा गया कि 18 वर्ष होने के पश्चात ही वाहन चलाए और अपनी सुरक्षा अपने हाथों में रखें।ट्रेनिंग ऑफिसर  जितेन्द्र सिंह शर्मा द्वारा युवाओं को ट्रेनिंग दी गई और बताया कि किस प्रकार विभिन्न ट्रैफ़िक सिंगल्स के नियमों का पालन कर अपनी सुरक्षा कर सकते है साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को भी समझाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा राणा, निखिल कुशवाह, शुभांकुर अग्रैया, अरविंद कुशवाह, रिंकू धाकड़ ,कान्त उपाध्याय, सोनू खटिक, धीरज शर्मा, प्रमोद पाल इत्यादि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY