निगम के पीएचई अमले ने जलकर वसूली अभियान के तहत 21 लाख 73 हजार रूपये से अधिक वसूल किया जलकर

0
268

ग्वालियर  –  नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है। जिसके तहत आज बुधवार को 2485 रसीद काटकर कुल 21 लाख 73 हजार 966 रूपये जल कर वसूल किया गया। वहीं सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि ऑनलाइन जलकर जमा करने में समस्या आ रही है। सभी उपभोक्ता ऑफलाइन जलकर जमाकर रसीद प्राप्त करें।

उपायुक्त  एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सभी वार्डों में जलकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुरार उपखंड में 1060 रसीदें काटकर 6 लाख 50 हजार 184 वसूली की गई।

उपखण्ड लश्कर पश्चिम खंड क्रमांक-2 के सहायक यंत्री  प्रवीण दीक्षित के निर्देशन में अभियान चलाकर 615 रसीद काटकर 3 लाख 68 हजार 780 रूपये जलकर वसूल किया। इसके साथ ही लश्कर पश्चिम खंड क्रमांक-1 के सहायक यंत्री  केसी अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान चलाकर 410 रसीद काटकर 2 लाख 61 हजार 514 रूपये का जलकर वसूल किया।

ग्वालियर विधानसभा में सहायक यंत्री  रामसेवक शाक्य के निर्देशन में अभियान चलाकर 390 रसीद काटकर 6 लाख 23 हजार 735 जलकर वसूल किया। जिसमें से 4 लाख 05 हजार रूपये का चेक सिंधिया स्कूल से जलकर के रूप में वसूल किया।  इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 7,8,16,17,31 एवं 32 के जलकर उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि निम्न वार्डों के बिल तकनीकी खराबी के कारण जनरेट नहीं हो पाए। उक्त वार्डों के उपभोक्ता वर्तमान माह के बिल 15 जनवरी 2024 तक कैस विंडो पर जाकर जमा करा दें।
सहायक यंत्री लश्कर पूर्व उपखंड  महेन्द्र प्रसार अग्रवाल ने अभियान चलाकर 400 रसीद काटकर 2 लाख 69 हजार 753 रूपये जलकर वसूल किया।

LEAVE A REPLY