फुटपाथ एवं सडक पर सोने वाले लोगों को निगम अमले ने समझाया, पहुंचाया रैन बसेरे में 

0
121
ग्वालियर  – निगमायुक्त  हर्ष सिंह के निर्देश पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा अभियान रैन बसेरा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत  मंदिरों के बाहर, पार्कों, सडकों एवं पुल के नीचे सो रहे बेसहारा लोगों को निगम अमले द्वारा उन्हें निगम द्वारा संचालित रैन बसेरो में रात बिताने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही निगम के वाहनों द्वारा उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचा जा गया।
नोडल अधिकारी रैन बसेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की टीम द्वारा देर शाम में एक बार पुनः पड़ाव स्थित नए व पुराने पुल के पास व मंदिरों के आसपास, झलकारी बाई पार्क, बस स्टेंड, एमएलबी रोड, फूलबाग क्षेत्र में आदि स्थानों पर निगम के अमले द्वारा निरीक्षण किया तथा रोड किनारे रह रहे लोगों को समझाइस दी कि सर्दी में खुले मंे न साऐं, रैन बसेरे में रात बिताऐं।

LEAVE A REPLY