ग्वालियर – नगर निगम द्वारा लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में गोले का मंदिर वाली गौशाला में रहने वाली 2000 गायों को लाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी क्रम में करीब 300 से 400 गायों को आज सुबह शिफ्ट किया गया। बाकी बची गायों को ट्रैक्टर ट्रॉली आदि के माध्यम से शिफ्ट किया जाएगा।
गोले का मंदिर गौशाला में करीब 2000 गाय रहती हैं । इन गायों की देखभाल नगर निगम के द्वारा की जा रही है । लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सांसद निधि से नवीन शेड इत्यादि बनाए गए हैं । इस स्थान पर गोले के मंदिर गौशाला में रहने वाली गायों को शिफ्ट किया जाना है ।
बुधवार की सुबह गौ सेवक एवं मदाखलत नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव के मार्गदर्शन में गायों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया हुई । इसमें करीब 300 से 400 गौ माता पैदल मार्ग से लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला पहुंचाई गई। बाकी गायों को भी जल्दी शिफ्ट किया जाएगा।












