ग्वालियर।
नेशनल डिफेंस अकेदमी (एनडीए) व नेवल एकेडमी ( एनए) परीक्षा के घोषित परिणाम में ग्वालियर मध्यप्रदेश के प्रियकांत गुर्जर का एनडीए के लिए चयन हुआ है । वह पूर्व में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून के छात्र रहे हैं ।
यूपीएससी की ओर से एनडीए व एनए की परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 450 छात्रों ने सफलता हासिल की है। बलराम नगर भिण्ड रोड निवासी प्रियंकांत आरआईएमसी देहरादून के छात्र रहे हैं। उनके पिता राजू गुर्जर पेशे से पत्रकार हैं। प्रियकांत ने अपनी सफलता का श्रेय आरआईएमसी, माता श्रीमती सरोज गुर्जर और पिता राजू गुर्जर एवं कैप्टन सुधीर मिश्रा को दिया है। प्रियकांत के दादाजी भी भारतीय सेना में पदस्थ थे, जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में हिस्सा लेकर देशसेवा की और वीरता पदक हासिल किए हैं। प्रियकांत का चयन एनडीए के बैच नंबर 151 के लिए हुआ है। प्रियकांत कहते हैं कि अन्य विद्यार्थी जो एनडीए की तैयारी कर रहे हैं वे अगर छह महीने लगन के साथ मेहनत करेंगे तो उन्हें सफलता मिल सकती है। मैंने स्कूल और एनडीए की तैयारी में बैलेंस बनाए रखा। एनडीए में पढ़ाई के साथ लीडरशिप क्वालिटी देखी जाती है इसलिए ओवरऑल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। प्रियंकांत की माता श्रीमती सरोज गुर्जर हाउसवाइफ हैं।












