अवैध तरीके से शराब परोस रहे होटल और रेस्टोरेंट पर पुलिस कार्रवाई

0
119

ग्वालियर –  में अवैध तरीके से शराब परोस रहे होटल और रेस्टोरेंट पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लेडी पुलिस ऑफिसर हिना खान अपनी टीम के साथ ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित होटल नील  ढाबे पर पहुंची यहां उन्हें अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के कई लोग बोनफायर के बीच जाम झलकते हुए नजर आए।

जैसे ही पुलिस ने यहां छापा मारा यहां हड़कंप मच गया। लेडी पुलिस ऑफिसर हिना खान ने मौके से शराब की बोतले और 15 से 20 लोग शराब पीते हुए नजर आए। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वही पुलिस का कहना है कि न्यू ईयर के मौके पर अवैध शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत होटल नील  पर कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY