आग बस दुर्घटना में 13 जिंदगियां चली गई।

0
78

गुना – जिले की सेमरी घाटी पर पिछले दिनों हुई आग बस दुर्घटना में 13 जिंदगियां चली गई। जिसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिम्मेदारों पर बड़ी कार्रवाई भी की। लेकिन आज फिर एक बड़ी लापरवाही गुना जिले से सामने आई है। जिस पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेकर बड़ी कार्यवाई की है। रात के वक्त जब कलेक्टर को मामले की जानकारी लगी। वह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल बस में सवार बच्चों को रहने और खाने का इंतजाम कराया।

गुना हादसे के बाद शासन के आदेश पर परिवहन अमला और पुलिस अमला बसों पर विशेष नजर बनाये हुए है। चैकिंग पॉइंट्स बनाकर बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट सहित अन्य सभी दस्तावेजों की चैकिंग की जा रही है। इसी चैकिंग के दौरान ग्वालियर पुलिस ने जलालपुर चौराहे के पास एक 32 सीटर बस को रोका। जब बस के अंदर पुलिस और परिवहन विभाग का स्टाफ गया तो उसकी आँखें फटी रह गई। बस में कुल 57 यात्री थे जिसमें 40 बच्चे थे।

पुलिस और परिवहन विभाग ने सभी को नीचे उतारा और बस को जब्त कर लिया। खास बात यहां है कि गुना जिले के आरोन के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को स्कूल ट्रिप गुना से माता वैष्णो देवी जम्मू कश्मीर टूर पर जा रही थी। बस में क्लास 6 से 10 वीं तक के 40 छात्र छात्राएं और 17 स्कूल स्टाफ के सदस्य थे। यह बस उसी गुना जिले से निकली। जहाँ कुछ दिन पहले बहुत बडा हादसा हुआ था।

लेकिन वहां के पुलिस या परिवहन विभाग की इसपर नजर नहीं पड़ी। लेकिन जब ये बस ग्वालियर के जलालपुर से गुजर रही थी तभी पकड़ में आ गई। ओवर लोडेड बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने बस संचालक के खिलाफ एक्शन लिया है और स्कूल मैनेजमेंट या फिर टूर संचालित करने वाले जिसकी भी जिम्मेदारी होगी उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY