ग्वालियर – में पुलिस ने न्यू ईयर के बहाने शराब पीकर पब्लिक प्लेस पर हुडदंग मचाने वालों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। ग्वालियर पुलिस शहर के कोने-कोने पर तैनात रहकर। शराब पीकर सड़कों पर उत्पाद मचाने वालों पर अपनी निगरानी रखेगी। आज रात पार्टी के बाद अगर आप शराब पीकर ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपकी खैर नहीं है पुलिस आपके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक आज ग्वालियर पुलिस शहर के 59 चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग अभियान चलाएगी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर पुलिस की निगरानी में शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के अलावा आउटर में बने फार्म हाउस भी रहेंगे। सूरज ढलते ही ग्वालियर पुलिस चेकिंग अभियान शुरू कर देगी।
इसके अलावा मोटरसाइकिल या अन्य दो पहिया वाहन पर ट्रेपलिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी सीट बेल्ट आदि भी चेक किया जाएगा। शहर के विभिन्न शॉपिंग मॉल भी पुलिस की निगरानी में रहेंगे। यानी नए साल के जश्न मनाने के दौरान अगर कानून का उल्लंघन किया तो आप सीधे हवालात की हवा खाएंगे। ग्वालियर पुलिस ने लोगों से शराब पीकर बाहर न चलने की अपील की है इसके अलावा पब्लिक प्लेस पर ड्रिंक कर म्यूजिक सिस्टम लाउडस्पीकर आदि के उपयोग पर भी सावधानी बरतने की अपील की है। ग्वालियर पुलिस लाउडस्पीकरों पर भी विशेष निगरानी रखेगी। तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर संगीत सुनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।












