बीच बाजार में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश पर गैंगवार हो गया।

0
148

ग्वालियर –  में बीच बाजार में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश पर गैंगवार हो गया। इस गैंगवार में दोनो तरफ़ से दनादन गोलियां भी चली। इस दौरान एक युवक के सिर में गोली जा लगी। जिससे वहां घायल हो गया। बाजार में गोली चलने से दहशत फैल गई। गैंगवार की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। लेकिन जब तक आरोपी फरार हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गैंगवार करने वाले दोनों ही पक्षों पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला तो उसमें गैंगवार की घटना कैद हुई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र मे रविवार की रात मयूर मार्केट में गोलियां चल गई। दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चली, गोलियों की आवाज से मार्केट में दहशत फैल गई, कई गाड़ियों को नुकसान हुआ, इसी दौरान गैंगवार में शामिल एक युवक अर्जुन तोमर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया उसके सिर में धंसी गोली को निकालने डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में ले गए पुलिस को दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दो आरोपी नामजद राजू कुशवाह पिंटो पार्क निवासी और शक्ति तोमर थाटीपुर निवासी के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है और इस पुरानी रंजिश पर उनके बीच गैंगवार हुआ है दोनों पक्षों के आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी हैं। खास बात यह है कि जिस जगह गैंगवार हुआ वहां थाटीपुर का मेंन बाजार है जहां लोगों की आवाजाही भी लगी रहती है अगर किसी राजगीर को गोली लगती है तो शायद किसी की भी जान भी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY