गुरु नानक देव के प्रकट उत्सव को गुरुद्वारों में सोमवार को अवतार पर्व के रूप में मनाया

0
139

ग्वालियर –  गुरु नानक देव के प्रकट उत्सव को गुरुद्वारों में सोमवार को अवतार पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह से ही गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब का भोग चल रहा था। ग्वालियर के फूल बाग परिसर स्थित गुरु नानक देव गुरुद्वारे में सुबह 8:30 बजे से ही अखंड पाठ का भोग किया गया।

इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ ।जबकि गुरुद्वारे में सुबह 11 बजे से ही परिसर में भंडारा चल रहा है। जो देर रात 1 बजे तक चलने की संभावना है ।

भगवान गुरु नानक देव के अवतार पर्व पर फूलबाग स्थित गुरुद्वारा परिसर में आतिशबाजी की जाएगी सिख धर्म के गुरु नानक देव के प्रकट उत्सव पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे फूल बाग स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं और अखंड पाठ में शामिल होकर गुरु नानक जी का आशीर्वाद ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY