ग्वालियर – शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के रामकुंई इलाके में 28 सितंबर को नाले में मिले मानव अंगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। नाले में आरोपी नाजिम की मौजूदगी में उन स्थानों पर मृतक राजू खान के अंग तलाशे गए जहां आरोपी नाजिम और उसके पिता कल्लू खान ने उन्हें फेंकना बताया था ।डीएनए रिपोर्ट आने के बाद से ही पुलिस बाप बेटे की तलाश में थी। बेटे को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पिता को जेल से रिमांड पर पूछताछ के लिए लाया गया है ।खास बात यह है कि 21 सितंबर से ही मृतक राजू खान अपने घर से गायब था
उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन कल्लू खान के घर के पास मिली थी और वह वारदात के बाद से ही फरार था। पुलिस के मुताबिक पिता पुत्र ने कहा सुनी होने के बाद राजू खान के सिर में लोहे का डंबल मार कर उसे मौत के घाट उतारा था। बाद में बका और छुरे से राजू के शव के 400 टुकड़े करके उसे 15 थैलों में बाप बेटे नाले में फेंक कर आए थे। पुलिस ने कल्लू खान के घर से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंबल भी बरामद कर लिया है ।![]()
पुलिस का कहना है कि कल्लू को भी अलग से रिमांड पर ले जाकर नाजिम के बयानों की तस्दीक कराई जाएगी। कल्लू का आपराधिक रिकार्ड भी बताया गया है ।पुलिस उसे तलाश रही थी लेकिन उसने अपने आप को एक मामले में जेल में निरुद्ध करा लिया था। बेटे की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ था।












