ग्वालियर – शहर डेंगू के लिए डेंजर हो गया है। डेंगू कितना घातक होता जा रहा है इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीजन मे एक हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके है जबकी एक मरीज की मौत हो चुकी है।स्वास्थ महकमा लगातार दावे कर रहा है कि वो डेंगू को लेकर सतत कार्यवाही कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत मे कुछ भी दिखाई नही दे रहा है।
ग्वालियर मे डेंगू के मरीज कम होने की बजाए रोज बढ रहे है हालात यह है कि सरकारी आंकडो मे इन मरीजो की संख्या अभी तक एक हजार से ज्यादा हो गई है जबकी गैर सरकारी आंकडो की बात की जाए तो मरीजो की संख्या 2000 से ज्यादा निकल गई है।स्वास्थ महकमा लगातार दावा कर रहा है कि उनकी कई टीमे शहर मे घूम रही है जो डेंगू को लेकर काम कर रही है
लेकिन जमीनी हकीकत कुछ भी नजर नही आ रही है। रविवार को 37 नए मरीज मिले जबकी कल यानी सोमवार को 13 नए मरीज सामने आए जिससे एक बात तो साफ हो जाती है कि डेंगू को लेकर अगर गंभीरता नही बरती गई तो हालात खराब हो सकते है।जिले के सीएमएचओ का कहना है कि वो हर वो प्रयास कर रहे है जिससे डेंगू पर लगाम लग सके।












