प्रद्युम्न सिंह तोमर को मिल रहा जन-जन का समर्थन

0
100

प्रद्युम्न सिंह तोमर को मिल रहा जन-जन का समर्थन

भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड 2 और 15में किया जनसम्पर्क

ग्वालियर   – ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 के घोसीपुरा स्थित झाडू वाला मोहल्ला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अवसर उन्होंने मतदाताओं से मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने और ग्वालियर के विकास के लिए वोट देने की अपील की।इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता अजय सिंह चौहान जी ने भाजपा की नतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 के घोसीपुरा स्थित झाडू वाला मोहल्ला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने झाडू वाला मोहल्ला, क्रेशर कालोनी, सत्यनारायण की टेकरी, बरुआ महाराज के आश्रम में भी जनसम्पर्क किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि आपके इस सेवक ने संकट की हर घड़ी में आपके बीच रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।

बीते ड़ेढ़ दशक में आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहा हूं। मेरा सपना रहा है कि ग्वालियर शहर को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिले। प्रगतिशील शहरों की श्रेणी में ग्वालियर का नाम लिया जाए। इसके लिए मैंने हर संभव कोशिश की है कि पहले ग्वालियर शहर की मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित हो। इस प्रयास में काफी हद तक सफलता मिली है। मैंने प्रयास किया है कि ग्वालियर की हर गली-मोहल्ला और मुख्य मार्ग बेहतरीन सड़क सुविधा से सुसज्जित हो। स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। यातायात को सुगम बनाने के लिए कारगर प्रयास हों और यह सब आप सबके आशीर्वाद से भौतिकता के धरातल पर साकार हो रहा है। जो थोड़े-बहुत काम रह गए हैं, उन्हें भी पूर्ण कराने का प्रयास करुंगा। आगामी 17 नवम्बर को मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन हेतु मतदान होना है, इस दौरान आपका आशीर्वाद मुझे ग्वालियर का विकास और अधिक तेजी से करने का संबल प्रदान करेगा।

जनसम्पर्क के दौरान ऐसे कई अवसर आए, जब 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं ने अपने लाड़ले प्रद्युम्न भैया का जगह-जगह गर्मजोशी के साथ न केवल स्वागत किया, बल्कि विधान सभा चुनाव में उन्हें प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान भाजपा कोटेश्वर मंडल के अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, संत रविदास मंडल के अध्यक्ष आकाश वास्तव, रामनिवास सिंह तोमर, भानु श्रोती, भगवान सिंह कुशवाह, सत्तार खां तथा शशि शर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY