कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

0
231

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने न केवल उद्योग बल्कि अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार पर भी मध्य प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किये।

सुरेंद्र राजपूत ने प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारों की संख्या पर आंकड़े जारी किए उनका कहना था की ग्वालियर में बेरोजगारी की स्थिति सबसे दयनीय है, वही भोपाल भी बेरोजगारों की संख्या में दूसरे स्थान पर है। यह बात हम नहीं कह रहे यह आंकड़े सरकार द्वारा दिए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 158000 से ज्यादा बेरोजगारों की संख्या अकेले ग्वालियर में है।

उद्योग धंधों के नष्ट होने और कॉर्पोरेट के हाथों की कठपुतली बनी केंद्र सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी पूर्व में ग्वालियर अंचल में सैकड़ो की संख्या में फैक्ट्री पर धारा लगा चुकी है , 18 साल से शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में काबिज है लेकिन बावजूद इसके ग्वालियर चंबल संभाग में एक भी बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया विकसित नहीं हो पाया।

वहीं पुराने महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर और बामोर की फैक्ट्री भी बंद होने के सरकार पर है वहीं दतिया मुरैना शिवपुरी में भी उद्योग धंधे नहीं खोल पाए हैं बेरोजगारी के चलते पूरे ग्वालियर अंचल में अपराध का बोलबाला है और कानून व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है, ग्वालियर चंबल अंचल में भारतीय सेवा में 30000 सैनिक हुआ करते थे सरकार की लाई अग्निपथ स्कीम से युवाओं के सपने टूट गए हैं, व्यापम घोटाला पटवारी घोटाला नरसिंह भर्ती घोटाला जैसे बड़े घोटाले के चलते युवाओं की उम्मीद टूटी है।

LEAVE A REPLY