ग्वालियर – की डबरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का तथाकथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर सियासी हलकों में भूचाल सा आ गया है। विधानसभा चुनाव के पहले इस तरह का वीडियो कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि सुरेश राजे का कहना है कि यह वीडियो मेरा नहीं है और मैंने इसे देखा भी नहीं है।
उनका कहना है यह वीडियो एडिट किया हुआ है। कई दिनों से इस वीडियो के नाम पर 50 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिन नंबरों से संदेश भेजें जा रहे थे, उन नंबरों का पता लगाया जा रहा है कि वह किसके हैं। विधायक ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिबंध पूर्व विधायक इमरती देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों का षड्यंत्र है, वे अपने षड्यंत्र में सफल नहीं होंगे।
वे इस बात का दावा भी करते हैं कि इस वीडियो के उजागर होने के बाद पहले डबरा की जनता ने मुझे 15 हजार वोटो से जिताया था, अब जनता 50 हजार वोटों से जिताएगी। उनका यह भी कहना है कि इससे पहले भी भाजपा के बड़े नेता के वीडियो वायरल हुए थे ,जिसके बाद उन्हें काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी , लेकिन कोर्ट से बरी हो गए ।
सुरेश राजे अपना आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भी काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अभी तक उनकी बात नहीं हो पाई है, लेकिन उनका मानना है कि पार्टी उनके साथ है। उनका यह भी कहना है की शिकायत तैयार कर ली है। एसपी से आज समय नहीं मिल सका।












